पश्चिम बंगाल की विधानसभा के लिए चुनावी मतदान होने में बस हफ्ते भर का वक्त रह गया है, ऐसे में सभी पार्टियां जोर-शोर से रैलियां और जनसभाएं कर रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को खड़गपुर में रैली करने पहुंचे हैं. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस सहित लेफ्ट और कांग्रेस पर भी हमला किया और कहा कि बीजेपी वहां 70 सालों की बर्बादी को मिटाने आई है.
'BJP बंगाल की पार्टी'
PM मोदी ने यहां बीजेपी, बंगाल की पार्टी है, ये नैरेटिव भी बिठाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि 'जनसंघ के जनक इसी बंगाल के सपूत थे. इसलिए अगर यहाँ सही अर्थ में कोई बंगाल की पार्टी है तो वो है बीजेपी. बीजेपी के डीएनए में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार, विचार, व्यवहार और संस्कार है.' उन्होंने कहा, 'सेवा का अवसर देकर देखिए, हम कैसे 'ओशोल पॉरिबॉरतोन' लाकर दिखाते हैं. आपके जीवन की एक-एक दिक्कतों को दूर करने के लिए हम सभी दिन रात मेहनत करेंगे.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ममता पर बोला हमला
पीएम ने रैली में मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, 'आज दीदी, दस ‘ओन्गीकार' की बात कर रही हैं. अरे दीदी, बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था. लेकिन आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए. आपने उन्हें 10 साल का भ्रष्टाचार दिया. आपने उन्हें 10 साल का कुशासन दिया.'
उन्होंने कहा, 'यहां पश्चिम बंगाल में दीदी, विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं. आपने दीदी पर भरोसा किया, लेकिन दीदी ने आपको दुर्नीति दी, आपके साथ विश्वासघात किया.'
'डबल इंजन की सरकार'
PM ने बंगाल की जनता से वहां भी बीजेपी की जिताकर डबल इंजन की सरकार लाने की अपील की. उन्होंने कहा, 'जहां-जहां राज्यों में बीजेपी सरकारें हैं, वहां केंद्र और बीजेपी की राज्य सरकार मिलकर डबल इंजन की ताकत के साथ जनता-जनार्दन की सेवा में लगे हुए हैं. हम सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं