विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2018

Weather Report : दिल्ली सहित आज देश के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में कल कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे कई जगह पानी भरने और जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. 

Weather Report : दिल्ली सहित आज देश के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश का अनुमान
दिल्ली में आज भी बारिश का अनुमान
नई दिल्ली: रात में हुई बारिश के बाद आज दिल्ली वालों की सुबह बेहद खुशनुमा रही. तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ न्यूनतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे सामान्य से दो डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.’’ हवा में आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज किया गया है. सफदरजंग वेधशाला में रातभर 53.6 मिमी और पालम वेधशाला में 21.6 मिमी बारिश दर्ज की गई.मौसम वैज्ञानिक ने आज दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. राष्ट्रीय राजधानी में कल कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे कई जगह पानी भरने और जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. 

14 जून को मौसम का हाल
भारी बारिश : छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ.

मध्यप्रदेश में भारी बारिश की आशंका, CM शिवराज ने ट्वीट कर लोगों से की यह अपील...

15 जून को मौसम का हाल
भारी बारिश : झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा

मुंबई से सटे कल्याण में खराब सड़कें बनीं हादसों की वजह, डढ़े महीने में 5 मौतें

16 जुलाई को मौसम का हाल 
भारी बारिश : मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र

कमजोर मॉनसून का टेंशन, औसत से 9% कम बारिश​


17 जुलाई को मौसम का हाल 
भारी बारिश : मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Report : Heavy Rain Predicted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com