विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2018

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से 24 घंटों में 17 की मौत, संख्या पहुंची 180, जानें-देश भर के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते वर्षा से जुड़े हादसों में बीते 24 घंटों में 17 और लोगों की जान चली गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये.

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से 24 घंटों में 17 की मौत, संख्या पहुंची 180, जानें-देश भर के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद कई गांव और कस्बों में ऐसा हाल हो गया है
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते वर्षा से जुड़े हादसों में बीते 24 घंटों में 17 और लोगों की जान चली गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये. मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर पानी बरसा. मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता ने कहा कि एक सप्ताह तक बारिश के रूकने के आसार फिलहाल नहीं हैं.राहत आयुक्त के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में चार, गोण्डा, बांदा और कानपुर में दो-दो और आंबेडकर नगर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मिर्जापुर, इलाहाबाद, अमेठी और आजमगढ में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है. इस प्रकार एक जुलाई से अब तक मृतकों की संख्या 180 हो चुकी है. अधिकांश मौतें दीवार ढहने या मकान गिरने, पेड़ गिरने, आकाशीय बिजली या जमीन धंसने की वजह से हुई हैं.  ​

बह गई कारें : मौत से कुछ सेकंडों का ही रह गया था फासला, कमजोर दिल वाले न देखें Video

Weather Report : उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली में तीन दिन तक आसार नहीं

4 अगस्त को मौसम का हाल
भारी बारिश : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण, कर्नाटक, मेघालय, असम और त्रिपुरा
5 अगस्त को मौसम का हाल
भारी बारिश : उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड
6 अगस्त को मौसम का हाल
भारी बारिश : झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, 
7 अगस्त को मौसम हाल
भारी बारिश : उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल
उत्तर प्रदेश में हाल-बेहाल



इनपुट : आईएनएस से भी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Report Of Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com