विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2017

यदि युद्ध होता है, तो क्या हम वास्तव में इसके लिए तैयार हैं : उद्धव ठाकरे

भारत की पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं पर लगातार बढ़ते तनाव पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आश्चर्य जाहिर किया कि क्या देश वाकई में युद्ध के लिए तैयार है.

यदि युद्ध होता है, तो क्या हम वास्तव में इसके लिए तैयार हैं : उद्धव ठाकरे
उद्भव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधते हुए उस पर सवालिया निशान लगाए हैं (फाइल फोटो)
मुंबई: भारत की पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं पर लगातार बढ़ते तनाव पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आश्चर्य जाहिर किया कि क्या देश वाकई में युद्ध के लिए तैयार है. ठाकरे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बीते 10 सालों से शांति थी, लेकिन बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से वह जल रहा है. चीन हमें सीधे तौर पर धमकी दे रहा है. यदि युद्ध होता है, तो क्या हम वास्तव में इसके लिए तैयार हैं?

ठाकरे की यह टिप्पणी उनके जन्मदिन से पहले हर साल उनसे किए जाने वाले साक्षात्कार की श्रृंखला की दूसरी कड़ी के तौर पर पार्टी के मुखपत्र 'सामना' और 'दोपहर का सामना' में प्रकाशित हुई है. ठाकरे ने सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत के साथ बातचीत में ये बातें कही. ठाकरे 27 जुलाई को 57 साल के हो जाएंगे.

ठाकरे ने शिव सेना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दुश्मन नंबर एक बताए जाने की निंदा की. उन्होंने कहा कि सारी राजनीति को छोड़िए और राष्ट्र की सुरक्षा पर ध्यान दीजिए.

उन्होंने कहा कि यदि शिव सेना नंबर एक शत्रु है तो पाकिस्तान और चीन क्या हैं? चीनी ड्रैगन अब आक्रामक तौर हम पर हमले की कोशिश में है. शिव सेना प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरी दुनिया का चक्कर लगा रहे हैं और एक छोटा-सा मामला हल क्यों नहीं हो रहा है. 

उन्होंने कहा कि यदि पूरा विश्व हमारा दोस्त है, तो इन दो पड़ोसियों को क्यों नहीं रोका जा सकता है. क्यों हमारा एक भी दोस्त खुले तौर पर सहायता करने और हमारे शत्रुओं पर लगाम लगाने नहीं आ रहा. उन्होंने संकेत किया कि अब चीन खुले तौर पर भारत के खिलाफ आक्रामक है.

उन्होंने कहा कि यह सब सुनने में बहुत अच्छा लगता है कि भारत व चीन 1962 के चीन-भारत युद्ध से बहुत अलग हैं, लेकिन हम चीन की मजबूत स्थिति की उपेक्षा नहीं कर सकते और हमें सोचने की जरूरत है कि हम कैसे चुनौती के साथ प्रभावी तरीके से निपट सकते हैं. उन्होंने कहा कि आंतरिक तौर पर हालात अनुकूल नहीं हैं, गौमांस और गौरक्षा को लेकर हिंसा हो रही है.  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv Sena Chief, Udhav Thackeray, Prime Minister Narendra Modi, NDA Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com