विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2021

विश्व भारती ने अमर्त्य सेन के प्लाट को मापने की मांग बंगाल सरकार से की

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन के परिवार के कथित तौर पर जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित विवाद

विश्व भारती ने अमर्त्य सेन के प्लाट को मापने की मांग बंगाल सरकार से की
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित विद्वान अमर्त्य सेन (फाइल फोटो).
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में विश्व भारती (Vishwa Bharati) परिसर में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन (Amartya Sen) के परिवार के कथित तौर पर जमीन पर ‘अवैध' कब्जे संबंधी विवाद के बीच केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शनिवार को राज्य सरकार से मांग की वह प्लॉट की नपाई करे ताकि मुद्दे को हल किया जा सके.

विश्व भारती के कार्यकारी कुलसचिव (रजिस्ट्रार) अशोक महतो ने एक बयान में कहा कि कानूनी तौर पर विश्वविद्यालय से संबंधित जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए चला रहे अभियान को लेकर कुलपति प्रोफेसर बिद्युत चक्रवर्ती की आलोचना की जा रही है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के कई प्रतिष्ठित बुद्धिजीवियों ने इस विवाद में अर्थशास्त्री का समर्थन किया है. बयान में विश्वविद्यालय ने मांग की है कि पश्चिम बंगाल सरकार के भूमि और भूमि सुधार विभाग के सर्वेक्षणकर्ता भूखंड को मापें और यह कार्य जल्द से जल्द हो, ताकि विवाद को स्थायी रूप से हल किया जा सके.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amartya Sen, Plot, Visva Bharati, Bengal Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com