विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2018

विजय माल्‍या को भारत लाने का रास्‍ता हुआ साफ, ब्रिटेन की अदालत ने दिए प्रत्‍यर्पण के आदेश

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है. ब्रिटेन की एक अदालत ने सोमवार को फैसला दिया कि शराब कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) को भारतीय अधिकारियों को सौंपा जा सकता है.

Also Read in
विजय माल्‍या को भारत लाने का रास्‍ता हुआ साफ, ब्रिटेन की अदालत ने दिए प्रत्‍यर्पण के आदेश
भगोड़े कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है.
नई दिल्ली: भगोड़े कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है. ब्रिटेन की एक अदालत ने सोमवार को फैसला दिया कि शराब कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) को भारतीय अधिकारियों को सौंपा जा सकता है. ब्रिटेन की अदालत ने माल्या के प्रत्यर्पण का मामला कार्रवाई के लिए विदेश मंत्री को भेजा. इसके बाद अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए विजय माल्या (Vijay Mallya) के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ कर दिया. आपको बता दें कि ठप खड़ी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख रहे 62 वर्षीय माल्या पर करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धन शोधन का आरोप है. पिछले साल अप्रैल में प्रत्यर्पण वारंट पर गिरफ्तारी के बाद से माल्या जमानत पर है.

बैंकों का पैसा लौटाने को तैयार विजय माल्या, कहा- सौ फीसदी कर्ज चुका रहा हूं, प्लीज ले लीजिए 

उल्लेखनीय है कि माल्या अपने खिलाफ मामले को राजनीति से प्रेरित बताता रहा है.  हालांकि, माल्या ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने एक भी पैसे का कर्ज नहीं लिया. कर्ज किंगफिशर एयरलाइंस ने लिया था. दुखद कारोबारी की विफलता की वजह से यह पैसा डूबा है. गारंटी देने का मतलब यह नहीं है कि मुझे धोखेबाज बताया जाए''. माल्या ने कहा कि मैंने मूल राशि का 100 प्रतिशत लौटने की पेशकश की है. इसे स्वीकार किया जाएय माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण का मामला मजिस्ट्रेट की अदालत में पिछले साल चार दिसंबर को शुरू हुआ था. 

विजय माल्या ‘आर्थिक भगोड़ा' घोषित करने की कार्रवाई के खिलाफ पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आपको बता दें कि विजय माल्या के प्रत्यर्पण से संंबंधित सुनवाई में शामिल होने के लिए सीबीआई के संयुक्त निदेशक एस साईं मनोहर के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम लंदन गई है. मनोहर विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की जगह सुनवाई में शामिल हुए. इससे पहले अस्थाना सुनवाई में शामिल होते रहे हैं. सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारी भी सीबीआई अधिकारी के साथ लंदन गए हैं' 

VIDEO : माल्या पर महाभारत, कांग्रेस-बीजेपी में आरोप प्रत्यारोप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Mallya, Vijay Mallya Extradition, Vijay Mallya Extradition To India, Vijay Mallya Extradition Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com