विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2015

ये है यूपी में क़ानून-व्यवस्था का हाल, दो दिन में दो रेप पीड़ितों की हत्या

Also Read in
ये है यूपी में क़ानून-व्यवस्था का हाल, दो दिन में दो रेप पीड़ितों की हत्या
प्रतीकात्मक चित्र
मऊ: यूपी में 24 घंटे के अंदर रेप की शिकार दो लड़कियों की गोली मार के हत्या कर दी गयी। रविवार सुबह पूर्वी यूपी के मऊ ज़िले में रेप की शिकार एक लड़की को गोली मार दी गयी। मौके पर ही लड़की की मौत हो गयी। क़त्ल का इल्‍ज़ाम लड़की से रेप करने के आरोपी एक पीजी कॉलेज के मैनेजर पर है।

मऊ के बिन्देश्वरी पीजी कॉलेज के मैनेजर बांके सिंह पर इलज़ाम है कि उन्होंने अपने ही कॉलेज की एक छात्रा से 2010 में रेप किया था। लड़की प्रेग्नेंट हो गयी, जिसके बाद उसने शर्म से ख़ुदकुशी कर ली। मैनेजर पर इलज़ाम है कि उसने उस लड़की की छोटी बहन से भी जून 2011 में रेप किया। इस मामले में कॉलेज के मैनेजर बांके सिंह को जेल हो गयी।

रविवार सुबह लड़की अपने भाई के साथ डॉक्टर के यहां जा रही थी तभी उसे गोली मार दी। लड़की की मौके पर ही मौत हो गयी। लड़की के घर वालों ने बांके सिंह पर ही क़त्ल का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

दूसरा वाक़या सीतापुर का है जहां शनिवार शाम रेप की शिकार एक लड़की को रेप के आरोपी ने गोली मार कर क़त्ल कर दिया। सीतापुर के महमूदपुर गांव  की एक लड़की 7 सितम्बर 2013 को जब शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी गांव के ही एक लड़के प्रदीप ने उसके साथ रेप किया था। प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज हुआ और वह जेल चला गया।

लड़का पिछले दिनों ज़मानत पर बाहर आया तो लड़की पर मुक़दमा वापस लेने का दबाव डाल रहा था, लेकिन लड़की इसके लिए तैयार नहीं थी। शनिवार शाम लड़की जब अपने शौहर के साथ साइकिल से घर जा रही थी, रास्ते में प्रदीप ने उसे रोक कर  मुक़दमा वापस लेने की बात की, लेकिन लड़की के तैयार नहीं होने पर उसे गोली मार दी। गोली लड़की के सिर में लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी लड़का फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मऊ, युवती की हत्या, रेप पीड़ित की हत्या, उत्तर प्रदेश में अपराध, Mau, Rape Victim Murdered, Girl Killed, Crime In Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com