बुधवार को तमिलनाडु के निलगिरी हिल्स में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत व अन्य 11 लोगों के पार्थिव शरीर गुरुवार को दिल्ली के पालम एयरफोर्स बेस लाए गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पालम एयरपोर्ट पर दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे. वायुसेना के C130-J सुपर हरक्यूलिस विमान से सभी के पार्थिव शरीर दिल्ली लाए गए हैं.
इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वालों में से अब तक केवल की ही पहचान की जा सकी है जिनमें जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका राव और ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर शामिल हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अन्य 10 लोग जिनकी जान इस हादसे में चली गई, वो हैं :
- लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह
- विंग कमांडर पीएस चौहान
- स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह
- जूनियर वारंट ऑफिसर दास
- जूनियर वारंट ऑफिसर प्रदीप
- हवलदार सतपाल
- नायक गुरसेवक सिंह
- नायक जितेंद्र कुमार
- लांस नायक विवेक कुमार
- लांस नायक बी साई तेजा
सभी के पार्थिव शरीरों को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा.
जहां यह दुर्घटना हुई वह इलाका जंगलों से घिरा है, जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर के मलबे तक पहुंचा बेहद मुश्किल भरा रहा. वीडियो फुटेज में पहाड़ी पर बिखरे मलबे और बचाव दल को घने धुएं और आग से जूझते हुए देखा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं