विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2019

'महागठबंधन' नाम तो मेरा ही दिया हुआ, चुनाव में फैसला जनता करेगी : नीतीश कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के गठजोड़ को नीतीश कुमार ने 'महागठबंधन' नाम दिया था

'महागठबंधन' नाम तो मेरा ही दिया हुआ, चुनाव में फैसला जनता करेगी : नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा कि 'महागठबंधन' नाम उन्होंने ही बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दिया था.
  • कोलकाता की रैली पर नीतीश कुमार ने नहीं जताई कोई प्रतिक्रिया
  • कहा- चुनाव आ रहा है और किसका क्या होगा वह जनता जानेगी
  • फरवरी अंत तक तय होगा कि एनडीए में किस सीट पर कौन सा दल लड़ेगा
पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि आजकल पूरे देश में विपक्षी दलों की एकजुटता को महागठबंधन का नाम दिया जा रहा है. यह नाम दरअसल उन्होंने (नीतीश) बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दिया था.

हालांकि महागठबंधन के पक्ष या विपक्ष में नीतीश कुमार बे कुछ भी नहीं कहा. केवल इतना कहा कि चुनाव आ रहा है और किसका क्या होगा वह जनता जानेगी. नीतीश ने कहा कि वे कोलकाता की रैली के सम्बंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं लेकिन चुनाव में जनता फैसला करेगी.

यह भी पढ़ें : बिहार में महागठबंधन का नेता कौन? कांग्रेस और आरजेडी के नेता आमने-सामने

जब उनसे पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में जो महागठबंधन हुआ है, उस पर उनका क्या कहना है? इस पर नीतीश का जवाब था यह महागठबंधन उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान किया था. हालांकि उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का समझौता हुआ था तब नीतीश कुमार, जो उस समय बिहार के महागठबंधन के नेता थे, का कहना था कि जब तक बीएसपी और समाजवादी पार्टी का समझौता नहीं होगा महागठबंधन नहीं होगा.  

VIDEO : विपक्ष के महागठबंधन से सियासी हलचल

बिहार में अपनी अपनी पार्टी (जेडीयू) की चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि अगले महीने के अंत तक किस सीट पर कौन सा दल लड़ेगा और कौन उम्मीदवार होगा, इस पर फैसला हो जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com