नोएडा में सीवर में गिरी गेंद दो युवकों के लिए काल बन गई. सीवर टैंक में गिरी गेंद को निकालने उतरे दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर हो गई. नोएडा के सेक्टर -5 में ये बड़ा हादसा हुआ. सीवर में गिरने से 2 युवको की मौत दो युवकों की हालत गंभीर है. नोएडा के सेक्टर 5 स्थित जल निगम के पार्क में सुबह 6 बजे क्रिकेट खेल रहे युवकों की बॉल सीवर में गिर गई थी. इ से निकालने गए तीन युवक और एक ई रिक्शा चालक एक के बाद एक सीवर में जा गिरे, दो की मौके हुई मौत हो गई. घायलों को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया. पुलिस मौके पर जांच में जुटी है.
रविवार सुबह थाना क्षेत्र सेक्टर 20 नोएडा के अंतर्गत सेक्टर 06 में क्रिकेट खेलते समय युवकों की गेंद जलबोर्ड के सीवर प्लांट के टैंक में चली गई थी. इसको निकालने के लिये चार युवक टैंक में उतरने लगे तो मौके पर मौजूद जल निगम के ऑपरेटर बलराम सिंह द्वारा मना किया गया लेकिन चारों युवक एक-एक कर सीवर में उतर गए. इसके कारण गैस के प्रभाव में आकर बेहोश हो गये. ऑपरेटर ने तत्काल अपने प्रयास से उन्हें बाहर निकाला तथा पुलिस व स्थानीय लोगों को मदद के लिए बुलाया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा चारों युवकों को तत्काल अस्पताल भेजा गया. जहां दो युवकों संदीप पुत्र योगेन्द्र निवासी शर्मा मार्केट हरौला (22 वर्ष) और विशाल कुमार श्रीवास्तव पुत्र सुनील कुमार श्रीवास्तव निवासी शर्मा मार्केट हरौला (27 वर्ष) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दो युवकों को सफदरगंज अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया है. पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं