विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2020

बीजेपी, कांग्रेस के समर्थक अपनी पार्टी में बने रहें, लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को दें : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- बड़ी मुश्किल से स्कूल, अस्पताल ठीक किए हैं, अगर किसी और को वोट दिया तो सब खराब हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमारे पांच साल के काम के आधार पर जनता वोट दे रही.
  • कहा- हमारे पांच साल के काम के आधार पर जनता वोट दे रही
  • बीजेपी और कांग्रेस के पास हमारे खिलाफ कोई एजेंडा नहीं
  • कोशिश की है कि दिल्ली के हर परिवार के बड़े बेटे की तरह काम करूं
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज कहा कि
''बीजेपी (BJP), कांग्रेस (Congress) और अन्य पार्टियों के समर्थकों से अपील है कि आप अपनी पार्टी में रहें, लेकिन इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट दें. बड़ी मुश्किल से स्कूल, अस्पताल ठीक किए हैं. अगर किसी और को वोट दिया तो सब खराब हो जाएगा.''  अरविंद केजरीवाल ने एनडीटीवी इंडिया से यह बात कही.

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि ''हमारे पांच साल के काम के आधार पर जनता वोट दे रही है. बीजेपी और कांग्रेस के पास हमारे खिलाफ कोई एजेंडा नहीं है.हमने कोशिश की कि पांच साल में लोगों की जिंदगी में थोड़ी बहुत खुशहाली ला सकें. मैंने कोशिश की है कि दिल्ली के हर परिवार के बड़े बेटे की तरह काम करूं.''

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सिर्फ आम लोगों से ही आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील नहीं की बल्कि विपक्षी पार्टियों को कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वे 'आप' को चुनें. उन्होंने कहा कि ''बीजेपी कांग्रेस और अन्य पार्टियों के समर्थकों से अपील है कि आप अपनी पार्टी में रहें लेकिन इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट दें. बड़ी मुश्किल से स्कूल, अस्पताल ठीक किए हैं. अगर किसी और को वोट दिया तो सब खराब हो जाएगा.''

अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास का तंज, कम से कम 'परिवार-संस्कार-सरोकार' जैसे शब्दों को तो...

केजरीवाल ने कहा कि ''दिल्ली के विकास और खुशहाली के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दें. दूसरे लोगों के पास कोई नेता या मुद्दा नहीं है. दिल्ली की जनता दिल्ली के मुद्दों पर ही बात कर रही है. उम्मीद है कि जनता पिछली बार की तरह समर्थन देगी.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DelhiElection2020, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com