नई दिल्ली:
दिल्ली मेट्रो के प्रमुख ई. श्रीधरन प्रस्तावित कोच्चि मेट्रो रेल परियोजना की अगुवाई नहीं करेंगे। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि केरल सरकार की ओर से उन्हें मेट्रो परियोजना का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार कोच्चि मेट्रो के लिए श्रीधरन की सेवा लेने को लेकर उत्सुक रही है। कोच्चि मेट्रो के प्रमुख पद की जिम्मेदारी संभालने के बारे में पूछे जाने पर श्रीधरन ने कहा, नहीं। उन्होंने कहा, कोच्चि मेट्रो का संचालन दिल्ली मेट्रो के जरिए किया जाएगा। अगर मैं यहां हूं, तो उसमें शामिल रहूंगा। अगर मैं यहां नहीं हूं, तो शामिल नहीं रहूंगा। मेट्रोमैन के नाम से विख्यात श्रीधरन 31 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो के प्रमुख पद की जिम्मेदारी से मुक्त हो रहे हैं। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चंडी ने कोच्चि मेट्रो की जिम्मेदारी श्रीधरन को दिए जाने की इच्छा जताई थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
श्रीधरन, मेट्रो, कोच्चि मेट्रो