मार्च से आमजन को कोरोना के खिलाफ टीकाकरण शुरू हो चुका है. अभी सरकार ने 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को 45 साल से ज्यादा गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को कोरोना के खिलाफ टीका लगाया जा रहा है. इस चरण में पीएम मोदी ने सोमवार को दिल्ली के एम्स में कोरोना वैक्सीन लगवाई. इसके बाद कई मंत्रियों ने कोरोना के खिलाफ टीका लगवाया है. अभी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नताशा पूनावाला ने भी मंगलवार को वैक्सीन लगवाई है.
नताशा सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदार पूनावाला की पत्नी हैं. उन्होंने वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं. उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि वैक्सीन लगाकर गर्व महसूस हो रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें, मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन तथा उनकी पत्नी ने भी ‘दिल्ली हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट' में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली. कोविड-19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण सोमवार, एक मार्च से शुरू हुआ. इसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारी से पीड़ित 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीके की पहली खुराक दी जाएगी.
हर्षवर्धन की पत्नी नूतन गोयल ने पहले टीका लगवाया. उनके बाद हर्षवर्धन ने टीका लगवाया.
मंत्री ने सोमवार को 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 और उससे अधिक आयु के लोगों से अपील की थी कि वे तत्काल टीका लगवायें.
उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण के कारण देश में अब तक किसी की भी मौत नहीं हुई है और अपील की है कि लोग टीके को लेकर संदेह न करें.
हर्षवर्धन ने कहा था कि यदि टीका लेने के कुछ दिनों बाद किसी की मौत होती है, तो इसे टीकाकरण से नहीं जोड़ा जा सकता है क्योंकि ऐसे प्रत्येक मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं