- पीएम मोदी ने गुजरात में दंगों के समय कुछ क्यों नहीं किया- पवार
- सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कभी ऐसा नहीं किया
- पीएम मोदी पर पहले भी हमले कर चुके हैं शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा )के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि लोगों को गर्व होना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की नृशंस हत्या के बावजूद उन लोगों ने गरीबों की सेवा जारी रखी. पवार (Sharad Pawar) ने इस दौरान गांधी परिवार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर जमकर हमला बोला और कहा कि गुजरात में उनके मुख्यमंत्री रहते जब निर्दोष लोग मारे जा रहे थे तो उन्होंने कुछ नहीं किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री (Sharad Pawar) ने अपने भाषण में गुजरात के किसी खास मामले का जिक्र नहीं किया लेकिन उन्होंने 2002 के गुजरात दंगों का हवाला दिया.
यह भी पढ़ें: 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे NCP प्रमुख शरद पवार
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राकांपा नेता यहां से 300 किलोमीटर दूर सतारा जिले में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. ध्यान हो कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब शरद पवार ने पीएम मोदी पर हमला बोला हो. इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लगाए गए आरोप को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा था है कि मोदी को शर्म आनी चाहिए. पवार ने यह भी कहा था कि पीएम मोदी ने देश को तबाह कर दिया है और प्रधानमंत्री पद की गरिमा कम की है.
यह भी पढ़ें: आलोचनाओं के बाद बोले शरद पवार, राफेल डील पर PM मोदी का ना कभी समर्थन किया है
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान इशारा किया था कि पाकिस्तान गुजरात चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने दावा किया था कि मणिशंकर अय्यर के उनके खिलाफ 'नीच' टिप्पणी करने से एक दिन पहले कुछ पाकिस्तानी अधिकारियों और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुलाकात की थी. पीएम मोदी के इस बयान पर मनमोहन सिंह ने करारा जवाब देते हुए कहा था कि मोदी गुजरात चुनावों में हार की आशंका से बौखला गए हैं. मनमोहन सिंह ने यह मांग भी की थी कि पीएम मोदी इस बयान के लिए देश से माफी मांगें. पीएम मोदी के बयान की आलोचना करते हुए शरद पवार ने कहा था कि प्रधानमंत्री को इस तरह के आरोप लगाते हुए शर्म आनी चाहिए.
VIDEO: शरद पवार ने कहा निजी हमले सही नहीं.
आपने इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) और पूर्व रक्षा अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाए. उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार ने किसानों की समस्याएं और देश के सामने मौजूद दूसरे मुद्दे नहीं सुलझाए, लेकिन वह गुजरात चुनाव के दौरान ध्यान बांटने की चाल के तौर पर पाकिस्तान का एंगल ला रहे हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं