विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2017

पाक को सीमा पार से गोलीबारी रोकने पर मजबूर होना पड़ेगा : राजनाथ सिंह

उन्होंने यहां प्रवासियों की रैली में कहा, 'कुछ समय के लिये इंतजार करें. पाकिस्तान को गोलीबारी रोकने पर मजबूर किया जाएगा. अगर पाकिस्तान की तरफ से एक भी गोली दागी जाती है तो भारत को जवाब में दागी जाने वाली गोलियां नहीं गिननी चाहिये.' 

पाक को सीमा पार से गोलीबारी रोकने पर मजबूर होना पड़ेगा : राजनाथ सिंह
गृहमंत्री राजनाथ सिंह.
नौशेरा सीमा (जम्मू कश्मीर): केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को आश्वस्त किया कि पाकिस्तान को गोलीबारी रोकने पर मजबूर करने के लिये भारत कदम उठा रहा है.

उन्होंने यहां प्रवासियों की रैली में कहा, 'कुछ समय के लिये इंतजार करें. पाकिस्तान को गोलीबारी रोकने पर मजबूर किया जाएगा. अगर पाकिस्तान की तरफ से एक भी गोली दागी जाती है तो भारत को जवाब में दागी जाने वाली गोलियां नहीं गिननी चाहिये.' 

नियंत्रण रेखा से लगे जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में रहने वाले पांच हजार से अधिक लोगों को चार महीने पहले पाकिस्तानी बलों की ओर से भारी गोलीबारी और गोलाबारी के मद्देनजर अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा. सिंह ने कहा, 'चाहे वे :पाकिस्तान: आज गोलीबारी रोकें या कल, उन्हें गोलीबारी और संघर्ष विराम का उल्लंघन रोकना होगा.'
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: