विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2017

नवरात्रि के दौरान इन स्टेशनों के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे..

आनंद विहार टर्मिनल से हावड़ा के बीच सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी, नवरात्रि दुर्गा पूजा 26 सितंबर से शुरू होगी

नवरात्रि के दौरान इन स्टेशनों के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे..
प्रतीकात्मक फोटो.
  • रामनगर-हावड़ा-रामनगर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी
  • उत्तर रेलवे 22 सितंबर से तीन नवंबर के तक दी जाएगी सुविधा
  • अतिरिक्त यात्रियों को ध्यान में रखते हुए की जा रही व्यवस्था
नई दिल्ली: रेलवे 22 सितंबर से दुर्गा पूजा के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा. उत्तर रेलवे 22 सितंबर से तीन नवंबर के तक यात्रियों को विशेष सुविधा देगा. आनंद विहार टर्मिनल से हावड़ा के बीच सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस और रामनगर-हावड़ा-रामनगर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने देश को समझाया 'मुफ्त' मिल रही बुलेट ट्रेन, पढ़ें- भाषण की 10 बड़ी बातें

रेलवे ने एक विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा है कि उत्तर रेलवे 22 सितंबर से तीन नवंबर के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा सुविधा स्पेशल एक्सप्रेस और रामनगर-हावड़ा-रामनगर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा.

यह भी पढ़ें : ट्रेन में अब आधार कार्ड रखने की जरूरत नहीं, रेलवे पहचान के लिए अपनाएगा यह तरीका...

अधिकारियों ने कहा कि इस साल पूजा 26 सितंबर से होगी.

VIDEO : बुलेट ट्रेन की तैयारी

रेलवे ने दुर्गा पूजा के दौरान अतिरिक्त यात्रियों को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Special Trains
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com