विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2011

प्रधानमंत्री आज से तीन दिवसीय रूस यात्रा पर

प्रधानमंत्री गुरुवार से तीन दिन की यात्रा पर रूस जा रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां 12वें सालाना इंडो−रशियन समिट में हिस्सा लेंगे।
New Delhi: प्रधानमंत्री गुरुवार से तीन दिन की यात्रा पर रूस जा रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां 12वें सालाना इंडो−रशियन समिट में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री राजधानी मॉस्को में रूसी प्रधानमंत्री पुतिन के साथ बैठक करेंगे जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के 7 से 9 समझौतों पर दस्तखत होने की उम्मीद है। ये समझौते रक्षा, व्यापार और ऊर्जा से जुड़े हैं लेकिन कुडनाकुलम न्यूक्लियर प्लांट में दो और रिएक्टर लगाने को लेकर समझौते पर दस्तखत की उम्मीद कम ही है हालांकि विदेश सचिव राजन मथाई ने इस बात से इनकार किया कि कुडानकुलम में हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि दो नए रिएक्टरों को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये समझौते कब होंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पीएम, रूस, यात्रा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com