- पीएम आवास पर हो रही बैठक
- कई दिनों से हो रही हैं मीटिंग्स
- क्या मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर सोमवार को भी केंद्रीय मंत्रियों की समीक्षा बैठक हुई. मीटिंग में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा समेत कुछ अन्य मंत्री मौजूद रहे. पीएम मोदी पिछले सप्ताह से मंत्रियों से छोटे-छोटे गुट में मिल रहे हैं. अनौपचारिक माहौल में तमाम मुद्दों पर फीडबैक लिया जा रहा है. इसे मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा और मंत्रिमंडल में फेरबदल से जोड़ा जा रहा है.
केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने चुनिंदा मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए अब तक कई बैठकें की हैं. खासकर कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर के दौरान यह बैठकें की गईं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
विभिन्न खतरों से साझा मूल्यों की रक्षा करने में भारत जी-7 का स्वाभाविक सहयोगी : पीएम मोदी
बताते चलें कि केंद्र द्वारा अगले कुछ दिनों में एक बड़ी सामाजिक योजना की घोषणा की भी चर्चा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश सहित अगले साल महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी कर रही है.
प्रधानमंत्री ने बीते गुरुवार 7 मंत्रालयों के साथ अपने आवास पर पांच घंटे से अधिक समय तक बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने कोविड संकट के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों का आकलन किया. पीएम मोदी ने जिन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की उनमें धर्मेंद्र प्रधान, प्रकाश जावड़ेकर और हरदीप पुरी शामिल थे.
पीएम मोदी ने जी-7 के सत्र को संबोधित किया, ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य'' दृष्टिकोण का आह्वान
वह समीक्षा बैठक प्रधानमंत्री की उस घोषणा के कुछ दिनों बाद हुई, जिसमें पीएम ने देश को संबोधित करते हुए कहा था कि केंद्र राज्यों से कोविड के टीकाकरण का नियंत्रण वापस ले रहा है और 21 जून से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी.
VIDEO: योगी का दो दिन का दिल्ली दौरा, अमित शाह, नड्डा और पीएम मोदी से मिले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं