विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2018

पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर देंगे काशीवासियों को तोहफा, जानें क्या है उनका बर्थडे प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर काशीवासियों को उपहार स्वरूप 534 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे.

पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर देंगे काशीवासियों को तोहफा, जानें क्या है उनका बर्थडे प्लान
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर काशीवासियों को उपहार स्वरूप 534 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे. पीएम मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. उनके आगमन को लेकर युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री वाराणसी हवाईअड्डे से हेलीकॉप्टर के जरिए डीरेका जाएंगे. वहां से वह काशी विद्यापीठ ब्लॉक के नरउर पहुचंगे और प्राथमिक पाठशाला के बच्चों के बीच केक काटकर अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगे.

PM मोदी बोले- कोई ये सोच सकता था कि भारत में 4 सालों में करीब 9 करोड़ शौचालयों का निर्माण हो जाएगा, 10 बड़ी बातें

भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने यह जानकारी दी. बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाने के बाद डीरेका में जिला प्रशासन प्रधानमंत्री को काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण, वाराणसी में बीते चार साल में हुए अब तक के बदलाव, प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों और शहर में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में प्रेजेंटेशन देगा. फिर डीरेका के सिनेमाहॉल में मोदी बच्चों के साथ ‘चलो जीते हैं’ फिल्म देखेंगे.

VIDEO: जब झाड़ू से नहीं बनी बात, तो पीएम मोदी ने हाथों से उठाया प्लेट और कचरा

देर रात प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे. रात्रि विश्राम के बाद मोदी अगले दिन बीएचयू के एम्फी थियेटर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे जिसमें अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, नागपुर ग्राम पेयजल योजना के अलावा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं. साथ ही बीएचयू में बनने वाले वेद विज्ञान केंद्र व रीजनल इंस्टीट्यूट आफ ऑप्थेल्मोलाजी का शिलान्यास करेंगे. जनसभा के बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

VIDEO: पीएम ने की ‘स्वच्छता ही सेवा मिशन’ की शुरुआत, लोगों से की बात

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modi In Varanasi, PM Modi Birthday In Varanasi, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com