Fuel Prices Today : दो दिन तक ईंधन तेल के दाम स्थिर रहने के बाद आज गुरुवार यानी 15 जुलाई, 2021 को तेल के दाम बढ़ गए हैं. आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने डीजल के दाम में भी वृद्धि की है. इसके पहले सोमवार को डीजल के दामों में कटौती हुई थी और पेट्रोल महंगा हुआ था. बता दें कि इस महीने अब तक 15 दिनों में कुल 8 दिन तेल के दाम बढ़ाए गए हैं.
आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसों का इजाफा हुआ है, वहीं डीजल के दामों में 15 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल को प्रति लीटर पर 24 पैसे और डीजल को 16 पैसे महंगा कर दिया गया है. चेन्नई में पेट्रोल 31 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है, वहीं, डीजल के दाम 15 पैसे महंगा हुआ है. कोलकाता में पेट्रोल 39 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, वहीं यहां डीजल पर 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अलग-अलग शहरों में आज ईंधन का रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹101.54 प्रति लीटर; डीजल - ₹89.87 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹107.54 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.45 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹101.74 प्रति लीटर; डीजल – ₹93.02 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 102.23 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹94.39 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹104.94 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.26 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल – ₹105.52 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.96 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹109.89 प्रति लीटर; डीजल – ₹98.67 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल – ₹103.52 प्रति लीटर; डीजल – ₹96.47 प्रति लीटर
जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं. आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही नई कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर 'RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड' यह SMS भेजना होगा. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं