विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2021

दिल्‍ली में पहली बार पेट्रोल की कीमतें 85 रुपये के पार, डीजल भी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब

अधिसूचना के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 85.20 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 91.80 रुपये प्रति लीटर हो गई.

दिल्‍ली में पहली बार पेट्रोल की कीमतें 85 रुपये के पार, डीजल भी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला थम नहीं रहा है (प्रतीकात्‍मक फोटो)
नई दिल्ली:

Petrol and diesel prices: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी (increase Petrol and diesel prices) की, इससे राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत पहली बार 85 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई जबकि डीजल रिकॉर्ड ऊंचाई के नजदीक पहुंच गया. तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 85.20 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 91.80 रुपये प्रति लीटर हो गई.

पेट्रोलियम मंत्री ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में इजाफे का बताया यह कारण..

ताजा बदलावों के बाद डीजल की कीमत दिल्ली में 75.38 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 82.13 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल और डीजल की कीमत में सोमवार को भी 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं, जबकि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत पहली बार 85 रुपये प्रति लीटर के पार हुई है. दिल्ली में डीजल चार अक्टूबर 2018 को 75.45 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर था. 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर राहुल ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'इस आर्थिक तूफान में....'

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने छह जनवरी को लगभग एक महीने बाद कीमतों की दैनिक समीक्षा शुरू की थी. तब से पेट्रोल के दाम में 1.49 रुपये और डीजल में 1.51 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है.

हॉट टॉपिक: महानगरों में फिर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol And Diesel Prices In Delhi, Petrol And Diesel Prices, Increase In Diesel Prices, Oil Companies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com