विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2020

महाराष्ट्र की जनता तय करे लॉकडाउन में ही रहेगी या नियमों का पालन करेगी : ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता को कोविड को गंभीरता से लेने की नसीहत दी है. ठाकरे ने कहा कि जनता को ही तय करना होगा कि उन्हें कोरोना की रोकथाम के लिए नियमों का पालन करना है या फिर लॉकडाउन में ही रहना है.

महाराष्ट्र की जनता तय करे लॉकडाउन में ही रहेगी या नियमों का पालन करेगी : ठाकरे
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया डिजिटल संवाद
मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता को कोविड को गंभीरता से लेने की नसीहत दी है. ठाकरे ने कहा कि जनता को ही तय करना होगा कि उन्हें कोरोना (Corona Virus) की रोकथाम के लिए नियमों का पालन करना है या फिर लॉकडाउन (LockDown) में ही रहना है. राज्य में 31 अक्टूबर तक लॉकडाउन लागू है.

मुख्यमंत्री ने रविवार को डिजिटल प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग जीतने के लिए लोगों की खुले दिल से भागीदारी की जरूरत है. कोविड-19 एक विदेशी मेहमान है जो हमारे भरसक प्रयासों के बावजूद हमारा पीछा नहीं छोड़ रहा. यह शहरों से ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है. महाराष्ट्र में देश के सर्वाधिक 15 लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं. राज्य में कोविड-19 के कारण 40 हजार से ज्यादा लोग दम तोड़ चुके हैं.

यह भी पढ़ें- आरे मेट्रो कारशेड प्रदर्शनकारियों पर से सभी केस होंगे वापस, CM उद्धव ठाकरे का एलान, वनभूमि भी घोषित

मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 से 80 प्रतिशत कोविड-19 रोगियों में लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं. लिहाजा जब तक इसका टीका नहीं बन जाता तब तक मास्क आत्मरक्षा करने वाली ब्लैक बेल्ट की तरह है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई या जुर्माना नहीं लगाने चाहते. महामारी से जंग तभी जीती जा सकती है, जब लोग खुले दिल से इसमें हिस्सा लें.

सभी आम लोगों के लिए लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उपनगरीय ट्रेनों में भीड़भाड़ होने देने के पक्ष में नहीं हैं. महाराष्ट्र में शनिवार तक कोविड-19 के 15,17,434 मामले सामने आ चुके थे. कोरोना वायरस की वजह से अब तक राज्य में 40,040 लोगों की जान जा चुकी है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Corona Cases, Uddha Thackeray, Maharashtra Coronavirus Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com