विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2011

चपरासी के घर छापा, मिले 10 करोड़

मध्य प्रदेश के उज्जैन में नगरपालिका के एक चपरासी के घर पड़े छापों में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बरामद की गई है।
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में नगरपालिका के एक चपरासी के घर पड़े छापों में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बरामद की गई है। नरेंद्र देशमुख नाम का यह चपरासी नगर निगम के स्टोर कीपर के तौर पर काम कर रहा था। उज्जैन के अलखधाम नगर में इस चपरासी का एक आलीशान बंगला है। बुधवार सुबह छह बजे लोकायुक्त की टीम ने यहां छापा मारा। नरेंद्र देशमुख के खिलाफ मिली कई शिकायतों के बाद यह छापेमारी की गई। उसके पास से चार लग्जरी कारें, चार मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। इसके अलावा 18 बीघा जमीन, 10 बैंक खातों समेत एक लॉकर का भी पता चला है जिसे गुरुवार को खोला जाएगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चपरासी के घर छापा, अवैध संपत्ति, उज्जैन चपरासी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com