विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2011

इंजीनियर के घर छापे में मिली करोड़ों की रकम

मध्यप्रदेश के सागर में पीडब्ल्यूडी के एक इंजीनियर के घर पर छापे में डेढ़ करोड़ का सोना, बैंक खाते में दो करोड़ नकद और छह मकानों का पता चला है।
नरसिंहपुर / सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में पीडब्ल्यूडी के एक इंजीनियर अशोक कुमार के घर पर पड़े छापे में करोड़ों का खजाना निकला है। लोकायुक्त ने इंजीनियर के यहां छापा मारकर डेढ़ करोड़ का सोना बरामद किया है। इतना ही नहीं इंजीनियर साहब के दो अलग−अलग बैंक खातों में करीब 2 करोड़ नकद और लाखों रुपये के फिक्सड डिपॉजिट भी मिले हैं। अशोक कुमार का खजाना यहीं खत्म नहीं होता है। उसके पास छह मकानों का भी पता चला हैं, जिनमें से 3 सागर में हैं। इनकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल इंजीनियर अशोक कुमार का कोई पता नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
छापा, अवैध संपत्ति, इंजीनियर, सागर, मध्य प्रदेश
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com