- 3.64 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण
- देश में 16 जनवरी से शुरू हुआ था अभियान
- भारत के कई राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि अब तक देश में COVID-19 टीके की कुल 3.64 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. मंत्रालय ने बताया कि अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक बुधवार शाम सात बजे तक कोविड-19 टीके की 3,64,67,744 खुराक दी गई है. आंकड़ों के मुताबिक इनमें 75,47,958 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं. स्वास्थ्य कर्मियों में 46,08,397 को दूसरी खुराक भी लग चुकी है. इसके अलावा 76,63,647 अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों को टीका लगाया गया है, जिनमें से 17,86,712 कर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं.
इनके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के 1,24,74,362 लाभार्थियों को और 45 से 60 साल उम्र के गंभीर बीमारी से जूझ रहे 23,86,568 लोगों को भी कोविड-19 का टीका लगाया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘देश व्यापी टीकाकरण अभियान के 60वें दिन (बुधवार को) शाम सात बजे तक टीके की 14,03,208 खुराक दी गई. ''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत में कोविड-19 टीके की 6.5 प्रतिशत खुराक हो रही बर्बाद : केंद्र सरकार
मंत्रालय ने बताया, ‘‘इनमें से 12,10,498 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 1,92,710 स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे पर कार्यकत कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई.'' मंत्रालय के मुताबिक अंतिम रिपोर्ट देर रात तक आएगी.
आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को जिन को 12,10,498 लोगों को पहली खुराक दी गई, उनमें से 8,84,918 की उम्र 60 साल से अधिक थी, जबकि 2,60,160 ऐसे लोग थे जिनकी उम्र 45 से 60 साल के बीच थी और वे अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों ने बजाई 'खतरे की घंटी', 24 घंटों में 23 हजार से ज्यादा केस
गौरतलब है कि 16 जनवरी को स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के साथ देशव्यापी टीकाकरण की शुरुआत हुई. दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों का भी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ. इसके अगले चरण में एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और 45 से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ.
VIDEO: दिल्ली के 56 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडीज : डॉ अरुण गुप्ता
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं