विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2011

अस्पताल में आग : नाराज परिजनों ने की तोड़फोड़

कोलकाता के अस्पताल में आग लगने के बाद परिजनों ने इस घटना में मरे और घायल लोगों की सूची नहीं लगाए जाने से नाराज होकर तोड़फोड़ की।
Kolkata: कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में तड़के आग लगने के बाद वहां भर्ती रोगियों के परिजनों ने इस घटना में मरे और घायल हुए लोगों की सूची नहीं लगाए जाने से नाराज होकर स्वागत कक्ष में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि रोगियों के ढेर सारे परिजनों ने अस्पताल के स्वागत कक्ष के दरवाजों में लगे शीशे तोड़ डाले और अस्पताल का रजिस्टर फेंक दिया। पुलिस के अनुसार अस्पताल में भर्ती कुछ रोगियों को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोलकाता अस्पताल, आग, तोड़फोड़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com