रोहतक में एक लड़की से सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गाड़ीखेड़ी गांव से सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा के डीजीपी ने कहा कि सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है।
इस घटना के बाद से आम लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के कई संगठनों ने पुलिस को 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया था। इससे पहले पुलिस का कहना था कि उसकी कई टीमें जांच में जुटी हैं।
पुलिस ने बताया था कि चिन्यौट कॉलोनी से लेकर बहु अकबरपुर तक के सभी रास्तों पर जांच की जा रही है।
साथ ही इन रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी रही। इसके अलावा पुलिस करीब डेढ़ लाख मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर उनकी जांच कर रही थी।
पीड़ित परिवार ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा देने की अपील की थी। लकड़ी के परिवार का कहना है कि जिस दिन पीड़िता लापता हुई थी अगर उसी दिन ही पुलिस ने लापरवाही न बरती होती तो शायद इतनी बड़ी घटना न होती।
मामले में सियासत भी तेज़ हो गई है। कांग्रेस ने मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी रोहतक के एसपी से इस मामले पर बात कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं