विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2011

कृष्णा के इस्तीफे की मांग पर लोकसभा में हंगामा

कर्नाटक में अवैध खनन मामले में मामला दर्ज होने के कारण विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के इस्तीफे की मांग को लेकर लोकसभा में एनडीए सदस्यों ने भारी हंगामा किया।
New Delhi: कर्नाटक में खनन मामले में मामला दर्ज होने के कारण विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के इस्तीफे की मांग को लेकर लोकसभा में एनडीए सदस्यों ने भारी हंगामा किया, जिसके चलते सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह सदन की बैठक शुरू होने पर एनडीए सदस्य कृष्णा के इस्तीफे की मांग करते हुए आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करने लगे। गौरतलब है कि लोकायुक्त पुलिस ने एक निजी शिकायत पर कर्नाटक के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों एसएम कृष्णा, धरम सिंह और एचडी कुमारास्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया है कि उन्होंने अपने शासनकाल में अवैध उत्खनन में मदद की थी। दूसरी तरफ, सत्ता पक्ष की ओर कांग्रेसी सदस्य अपने हाथों में पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की मांग संबंधी बैनर लिए अग्रिम पंक्तियों में आ गए। अध्यक्ष मीरा कुमार ने हंगामा बढ़ते देख बैठक कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एसएम कृष्णा, अवैध खनन, कर्नाटक लोकायुक्त, इस्तीफे की मांग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com