ऑक्सीजन सप्लायर INOX ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में बताया कि कोरोनावायरस से उपजे संकट के दौरान वे 'देशभर में 800 अस्पतालों को ऑक्सीजन सप्लाई कर रहे हैं, और सिर्फ दिल्ली वाले ही' शिकायत कर रहे हैं. INOX ने कहा, ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि दिल्ली की सप्लाई में कटौती केंद्र सरकार ने की है, और उनका अधिकतर उत्पादन उत्तर प्रदेश को आवंटित कर दिया है.
INOX ने कहा कि दिल्ली के लिए आवंटित 105 मीट्रिक टन आवंटन को और घटाकर 80 मीट्रिक टन कर दिया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में ऑक्सीजन की गंभीर किल्लत के मामले में सुनवाई कर रही दिल्ली हाईकोर्ट को INOX के प्रमुख सिद्धार्थ जैन ने बताया, "इसके अलावा, हमें पानीपत स्थित एयर लिक्वीड से अतिरिक्त 80 मीट्रिक टन ट्रांसपोर्ट करने के लिए भी कहा गया है... अब निर्माता से ट्रांसपोर्टर भी...? हम किसी थर्ड पार्टी के लिए ट्रांसपोर्ट का ध्यान क्यों रखना चाहिए...?"
INOX ने कहा कि दिल्ली से और केंद्र सरकार से मिल रहे आदेश विरोधाभासी हैं, जिनकी वजह से वह असमंजस की स्थिति में हैं.
सिद्धार्थ जैन ने कोर्ट में बताया, "कल दिल्ली सरकार ने 125 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अस्पतालों को पहुंचाने का आदेश दिया था, जबकि केंद्र ने भी कल दिल्ली के आवंटन को 80 मीट्रिक टन करने का आदेश दिया... अब हम क्या करें...?"
उन्होंने कहा, "हम देशभर के 800 अस्पतालों को मदद कर रहे हैं, फिर सिर्फ दिल्ली के अस्पताल ही शिकायत क्यों कर रहे हैं...?"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं