विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2011

लोकपाल बिल का खाका लगभग तैयार...

सरकार ने लोकपाल बिल का खाका लगभग तैयार कर लिया है। अलग सिटिज़न चार्टर बिल और सीबीआई को छोड़कर बाकी मुद्दों पर एक राय बन गई है।
नई दिल्ली: सरकार ने लोकपाल बिल का खाका लगभग तैयार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक अलग सिटिज़न चार्टर बिल और सीबीआई को छोड़कर बाकी मुद्दों पर एक राय बन गई है। सूत्रों के अनुसार कई अहम प्रस्ताव इस बिल में हैं, जैसे... लोकपाल का चयन प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष का नेता, लोकसभा स्पीकर, सुप्रीम कोर्ट का चीफ़ जस्टिस या उनका नुमाइंदा और प्रधानमंत्री की ओर से चुना एक गणमान्य व्यक्ति करे, सिटिज़न चार्टर पर अलग बिल लोकपाल के साथ ही संसद में रखा जाए, सीबीआई उन्ही मामलों में लोकपाल को रिपोर्ट करे जो लोकपाल ने उसे सौंपे हों, लोकपाल को महाभियोग से नहीं बल्कि राष्ट्रपति के आदेश पर हटाया जाए, अनुसूचित जाति जनजाति और ओबीसी के लिए आरक्षण की बात हो और ग्रुप सी के कमर्चारियों को लोकपाल में शामिल किया जाए। इसके अलावा, प्रधानमंत्री को कुछ शर्तों के साथ लोकपाल के दायरे में लाने की बात भी खाके में शामिल की गई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकपाल, बिल, खाका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com