विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2016

ओडिशा भीषण गर्मी की चपेट में, भुवनेश्वर में पारा 43.2 डिग्री तक पहुंचा

ओडिशा भीषण गर्मी की चपेट में, भुवनेश्वर में पारा 43.2 डिग्री तक पहुंचा
प्रतीकात्मक फोटो
भुवनेश्वर: ओडिशा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और राजधानी भुवनेश्वर में बुधवार को पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो मंगलवार के तापमान से पांच डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का तापमान अप्रैल में अधिकतम है और 2010 में यह 43 डिग्री को पार कर गया था।

बादलों के छंटने के बाद बढ़ा तापमान
राज्य के 16 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग, भुवनेश्वर के निदेशक सरत साहू ने कहा कि कल रात बादलों के छंट जाने और मध्य भारत से गर्म हवाएं आने से तापमान में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि अगर राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होती है तो स्थिति में सुधार हो सकता है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओडिशा, भीषण गर्मी, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक, Odisha, Heatwave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com