विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2018

बीजेपी से सीट समझौते के बाद नीतीश कुमार बोले- 2019 का चुनाव विकास पर होगा, राम मंदिर पर नहीं

आगामी लोकसभा चुनावों से पहले राम मंदिर का मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है.

बीजेपी से सीट समझौते के बाद नीतीश कुमार बोले- 2019 का चुनाव विकास पर होगा, राम मंदिर पर नहीं
नई दिल्ली:

आगामी लोकसभा चुनावों से पहले राम मंदिर का मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है. विपक्ष लगातार बीजेपी को राम मंदिर पर किए गए वायदे को याद करा रहा है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री और एनडीए घटक दल के प्रमुख नीतीश कुमार ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार ने कहा है कि राम मंदिर का मसला आपसी बातचीत या फिर कोर्ट के जरिए हल किया जाना चाहिए. नीतीश कुमार ने यह बयान नई दिल्ली में सीट बंटवारे के अंतिम रूप देने के बाद दिया.

अहमदाबाद से 210 किमी दूर हुई अमित शाह, मोहन भागवत और संतों के बीच बैठक, BJP अध्यक्ष बोले- मंदिर वहीं बनाएंगे

लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे के फैसले के बाद नीतीश कुमार ने कहा ''हमारी राय है कि राम मंदिर के मामले को कोर्ट के फैसले के द्वारा ही हल किया जाना चाहिए.''इस मौके पर नीतीश ने बिहार के विकास के प्रति गठबंधन को प्रतिबद्ध बताया. उन्होंने कहा कि हम बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. वहीं लंबी खींचतान के बाद बिहार में एनडीए के फार्मूले को अंतिम मुंहर लग पाई. दिल्ली में हुई आज मीटिंग में तय हुआ कि बीजेपी 17, जेडीयू 17 और एलजेपी 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा एलजेपी को राज्यसभा की भी एक सीट दी जाएगी.

यूपी के मंत्री ने कहा, यदि राहुल भी राम मंदिर के पक्ष में तो कोर्ट के फैसले के इंतजार की क्या जरूरत

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान राम मंदिर पर बयान दिया था. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा और इसे हम ही बनाएंगे और कोई नहीं बनाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Bihar NDA, Ram Mandir, Ayodhya, India News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com