विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्यों को दिशानिर्देश जारी किए: केंद्र

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आश्वासन दिया कि पूरे देश में स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बढ़ती जरूरतों को देखते हुए वह और कदम उठा रहा है.

स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्यों को दिशानिर्देश जारी किए: केंद्र
सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को जानकारी दी कि उसने गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के बच्चे की नृशंस हत्या के बाद स्कूली बच्चों की सुरक्षा और हिफाजत को लेकर सभी राज्यों को दिशानिर्देश और परामर्श जारी किये हैं.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक हलफनामे में आश्वासन दिया कि पूरे देश में स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बढ़ती जरूरतों को देखते हुए वह और कदम उठा रहा है.

मृत बच्चे के पिता बरुण चंद्र ठाकुर की जनहित याचिका समेत कुछ पीआईएल पर जवाब देते हुए केंद्र ने हालांकि यह भी कहा कि दिशानिर्देशों के संबंधों में उसकी सीमित भूमिका है और राज्यों को इन्हें लागू करना है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Safety Of School Children
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com