आंध्रप्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हार का स्वाद चखने के करीब एक हफ्ते बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने अपने पार्टी सदस्यों से मुलाकात की. मुलाकात में उन्होंने कार्यकर्ताओं से हार की वजह से दिल छोटा नहीं करने के लिए कहा. मंगलवार को मुख्यमंत्री नायडू अपनी पत्नी नारा भुवनेश्वरी और बेटे नारा लोकेश के साथ गुंटूर में तेदेपा कार्यालय में अपने ससुर और पार्टी के संस्थापक एन.टी. रामा राव की 97वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए. समारोह में पार्टी के झंडे को फहराने के बाद, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्हें निराश नहीं होने के लिए कहा.
धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी, सनी देओल और बीजेपी की जीत का यूं मनाया जश्न, वायरल हुआ Video
एनटीआर को श्रद्धांजलि व्यक्त करने के बाद ने कहा, 'उन्होंने तेलुगू लोगों को राष्ट्रीय और यहां तक की अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और पहचान दिलाई.' इसके साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं को एनटीआर के कदमों पर चलने की सलाह दी, जिन्होंने चुनावी हार के बावजूद भी आत्मविश्वास नहीं खोया था और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई थी. नायडू ने कहा कि बीते चार दिनों में कई लोग उनके पास आए और कहा कि वे बीते तीन दशकों से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और वे भविष्य में भी पार्टी के साथ जुड़े रहेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नायडू ने कहा कि पार्टी उनके लिए परिवार से ज्यादा महत्वपूर्ण है और वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे. 69 वर्षीय नेता ने कहा कि वह गुंटूर में प्रत्येक दिन तेदेपा कार्यालय आएंगे और तीन घंटों के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा नायडू ने चुनाव नतीजों की समीक्षा करने को भी कहा. इस मौके पर तेदेपा की आंध्रप्रदेश इकाई के प्रमुख काला वेंकट राव, सांसद गाला जयदेव और वरिष्ठ नेता कोडेला शिवप्रसाद राव और वाई. रामकृष्णुदू भी मौजूद थे.
(इनुपटः आईएएनएस)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं