विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2011

जे डे हत्याकांड : जिगना ने नार्को के लिए किया मना

मुंबई पुलिस ने मकोका कोर्ट में एक अर्जी दायर कर जिगना के नार्को की इजाजत मांगी थी लेकिन जिगना ने इसके लिए मना कर दिया है।
Mumbai: जे डे हत्याकांड में गिरफ्तार महिला पत्रकार जिगना वोरा ने अपने नार्के टेस्ट के लिए मना कर दिया है। मुंबई पुलिस ने मकोका कोर्ट में एक अर्जी दायर कर जिगना के नार्को की इजाजत मांगी थी चूंकि कानूनन नार्को के लिए आरोपी की सहमति जरूरी होती है लिहाजा पुलिस अब उसका नार्को टेस्ट नहीं कर सकती। इस मामले में पुलिस ने जोसफ पॉलसन को फिर से पुलिस हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि मर्डर की साजिश के दौरान जिन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल हुआ उसे पॉलसन ने ही बांटा। जिगना को भी सिमकॉर्ड दिया गया जिसका इस्तेमाल उसने छोटा राजन से बातचीत के लिए किया। पुलिस ने जिगना के खिलाफ उसके फोन और ई−मेल के रिकॉर्ड को ही केस का आधार बनाया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई पुलिस नार्को, जिगना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com