विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2011

जेडे केस : पुलिस करेगी वोहरा की हिरासत बढ़ाने की मांग

जे डे की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार पत्रकार जिगना वोहरा की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग मुंबई पुलिस गुरुवार को मकोका कोर्ट में करेगी।
मुंबई: पत्रकार जे डे की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार पत्रकार जिगना वोहरा की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग मुंबई पुलिस गुरुवार को मकोका  कोर्ट में करेगी। वोरा को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। स्पेशल कोर्ट ने वोरा को 1 दिसंबर यानी आज तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। पुलिस आज एशियन एज की पत्रकार वोरा को मकोका की विशेष अदालत में पेश करेगी और रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी। पुलिस के मुताबिक वोरा से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं जिनकी जांच की जा रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पुलिस, जिगना वोहरा, हिरासत, बढ़ाने की मांग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com