Mumbai:
2003 के मुंबई बम धमाकों के मामले में फैसला टल गया है। इस मामले में 2009 में पोटा अदालत ने एक महिला समेत तीन लोगों को दोषी पाया था और तीनों को मौत की सजा सुनाई थी। 25 अगस्त 2003 को झावेरी बाजार और गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए इन बम धमाकों में 57 लोगों की मौत हुई थी जबकि कई अन्य घायल हुए थे। पोटा अदालत के फैसले खिलाफ ये लोग हाईकोर्ट गए थे जहां इस पर फैसला आने की उम्मीद थी लेकिन फिलहाल वह टल गई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई ब्लास्ट, सजा, 2003 धमाके