विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2021

मुंबई: TV पर क्राइम शो देखकर 13 वर्षीय लड़के का किया अपहरण, 3 घंटे में गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि 13 साल के लड़के का अपहरण किए जाने के ढ़ाई घंटे के भीतर मोबाइल फोन की मदद से हमने अपहरणकर्ताओं को ट्रैक किया. जिसके बाद हमने रात साढ़े सात बजे दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.

मुंबई: TV पर क्राइम शो देखकर 13 वर्षीय लड़के का किया अपहरण, 3 घंटे में गिरफ्तार
मुंबई पुलिस (फाइल फोटो)
मुंबई:

मुंबई के उपनगरीय मलाड (Mumbai suburban Malad) में एक क्राइम रियलिटी शो (Television Crime Show) से प्रेरित होकर अपहरण (Kidnapping) करने का मामला सामने आया है. पीटीआई के मुताबिक, यहां 13 साल के लड़के का कथित तौर पर अपहरण कर 10 लाख रुपये फिरौती मांगी गई. लेकिन मलाड पुलिस ने अपहरण की सूचना मिलते ही आरोपियों को तीन घंटे के भीतर धर दबोचा. पुलिस ने बताया कि 13 साल के लड़के का अपहरण किए जाने के ढ़ाई घंटे के भीतर मोबाइल फोन की मदद से हमने अपहरणकर्ताओं को ट्रैक किया. जिसके बाद हमने रात साढ़े सात बजे दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि शेखर विश्वकर्मा (35) और दिव्यांशु विश्वकर्मा (21) ने 12 वर्षीय लड़के का उस समय अपहरण किया, जब वो अपने घर के बाहर खड़ी ऑटोरिक्शा में खेल रहा था.

मुंबई : लंदन से पढ़कर आए कंप्यूटर इंजीनियर ने लॉकडाउन में 22 हजार से ज्यादा महिलाओं को ठगा, गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि अपहरण के बाद इन दोनों ने लड़के के पिता को फोन किया और फिरौती के रूप में उनसे 10 लाख रुपये मांगे. हालांकि, लड़के के पिता ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद हमने दोनों व्यक्तियों को मोबाइल की मदद से मलाड (पश्चिम) में वल्नाई कॉलोनी में ट्रैक किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें यह आइडिया एक फेमस क्राइम रियलिटी शो से आया था. जिसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. वहीं, इस मामले में कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Kidnapping, Mumbai Police, Kidnapping Conspiracy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com