विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2020

बड़ी कामयाबी : दुबई से लाया गया पंजाब का मोस्ट वांटेड और खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल 

भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया एजेंसियां सुख बिकरीवाल से पूछताछ करेगी. माना जा रहा है कि इस पूछताछ में पंजाब में खालिस्तानी लिंक पर बड़े खुलासे हो सकते हैं.

बड़ी कामयाबी : दुबई से लाया गया पंजाब का मोस्ट वांटेड और खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल 
पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल को दुबई से डिपोर्ट किया गया है.
  • दुबई से प्रत्यर्पित कर लाया गया गैंगस्टर सुख बिकरीवाल
  • भारतीय खुफिया एजेंसियों और स्पेशल सेल की बड़ी कामयाबी
  • ISI के इशारे पर पंजाब में एक के बाद एक टारगेट किलिंग करवा रहा था
नई दिल्ली:

भारतीय खुफिया एजेंसियों (Indian Intelligence Agencies) और स्पेशल सेल की बड़ी कामयाबी मिली है. पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी (Khalistani Terrorist)  सुख बिकरीवाल (Sukh Bikriwal) को दुबई से डिपोर्ट किया गया है. वह ISI के इशारे पर  पंजाब में एक के बाद एक टारगेट किलिंग करवा रहा था. पंजाब में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर संधु की की हत्या भी ISI ने सुख बिकरीवाल के साथ मिलकर करवाई थी. पंजाब की नाभा जेल ब्रेक कांड में भी सुख बिकरीवाल शामिल था .

भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया एजेंसियां सुख बिकरीवाल से पूछताछ करेगी. माना जा रहा है कि इस पूछताछ में पंजाब में खालिस्तानी लिंक पर बड़े खुलासे हो सकते हैं. इसके साथ ही पंजाब में टारगेट किलिंग पर भी एजेंसियों को अहम सुराग मिलने की संभावना है.

बिकरीवाल को इसी महीने दुबई में हिरासत में लिया गया था. उसके बाद से ही उसे भारत लाने की कोशिशें जारी थीं. खुफिया एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ में बिकरीवाल पाकिस्तानी आतंकी संगठनों द्वारा रची गई साजिशों के बारे में जानकारी मिल सकती है. वह लंबे समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता था. बिकरीवाल ने दुबई में रहकर अपना हुलिया बदलकर  दाढ़ी रखने लगा था और पगड़ी भी पहन रहा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Intelligence Agencies, Khalistani Militants, Sukh Bikriwal, Deported From Dubai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com