पीएनबी बैंक घोटाले (PNB Scam) के आरोपी और भगोड़े मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) के एंटीगुआ और बारबुडा से रहस्यमय ढंग से लापता होने पर जारी सस्पेंस के बीच, ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपनी प्रेमिका को डोमिनिका की रोमांटिक यात्रा पर ले गया होगा, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
एंटीगुआ न्यूज रूम के मुताबिक, एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधान मंत्री गैस्टन ब्राउन ने शनिवार को कहा कि डोमिनिका के लिए चोकसी को भारत निर्वासित करना संभव है क्योंकि वह अवैध रूप से देश में प्रवेश कर गया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इससे पहले भी ब्राउन ने संकेत दिया था कि डोमिनिका को चोकसी को सीधे भारत भेज देना चाहिए और उसे एंटीगुआ और बारबुडा नहीं लौटाना चाहिए क्योंकि वह वहां संवैधानिक अधिकारों से संरक्षित होगा.
यह कहते हुए कि देश इस मामले पर अदालत के अधिकार क्षेत्र का पूरी तरह से सम्मान करता है, ब्राउन ने कहा कि एक वैश्वीकृत विश्व में अपराधियों से लड़ने और उन्हें हराने के लिए देशों के बीच सहयोग की आवश्यकता है.
मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए भारत ने दस्तावेजों के साथ प्राइवेट प्लेन डोमिनिका भेजा: एंटीगुआ PM
ब्राउन ने कहा, "हम एक वैश्वीकृत दुनिया में रहते हैं जहां अपराधियों से लड़ने और उन्हें हराने के लिए और अपराधियों को उनके आपराधिक आचरण की सुरक्षा और उन्नति के लिए राज्य तंत्र के उपयोग से वंचित करने के लिए देशों के बीच सहयोग की आवश्यकता है. यही कारण है कि हम डोमिनिका की सरकार को प्रोत्साहित करना जारी रखे हुए हैं कि ताकि वह अवैध रूप से अपने देश में प्रवेश करने वाले को भारत भेज सके, जहां वह अभी भी एक नागरिक है."
एंटीगुअन प्रधान मंत्री ने एक भगोड़े को पकड़ने के लिए सहयोग के रूप में चोकसी को सीधे भारत निर्वासित करने पर विचार करने का आग्रह डोमिनिका से किया है. ब्राउन ने पिछले हफ्ते कहा था कि अगर चोकसी देश छोड़कर भागा है तो उसकी नागरिकता रद्द कर दी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं