मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
भाजपा के खिलाफ लड़ाई में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हल्ला बोल दिया है. उन्होंने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस का सहयोग करने के लिए वाम दलों का आह्वान किया है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा नीत केन्द्र सरकार की 'गलत' नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए वाम दलों से कांग्रेस नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग देने की अपील की.
पूर्व प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्षी यूडीएफ की ओर से कल आयोजित की गयी एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'राष्ट्रीय स्तर पर क्या हम भाजपा का विरोध संयुक्त मोर्चे के तौर पर करने जा रहे हैं या माकपा दोनों पार्टियों भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी रखने जा रही है?' सिंह ने पार्टी से राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस नेतृत्व को सहयोग देने और भाजपा के कुशासन तथा विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो कर लड़ाई छेड़ने की अपील की.
यह भी पढ़ें - नोटबंदी की वजह से देश को लाखों करोड़ों का नुकसान : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
उन्होंने इसके साथ ही केरल की माकपा नीत एलडीएफ सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है साथ ही आर्थिक प्रगति धीमी पड़ गयी है.'
VIDEO: गुजरात : नोटबंदी-जीएसटी पर अब मनमोहन सिंह ने भी संभाला मोर्चा (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Manmohan Singh