विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2019

श्रीलंका ब्लास्ट के मास्टरमाइंड से प्रेरित शख्स केरल में कर रहा था आतंकी हमले की साजिश...

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने श्रीलंका में हुए विस्फोटों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम के अनुयायी एक शख्स को केरल में आत्मघाती हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Also Read in
श्रीलंका ब्लास्ट के मास्टरमाइंड से प्रेरित शख्स केरल में कर रहा था आतंकी हमले की साजिश...
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने श्रीलंका में हुए विस्फोटों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम के अनुयायी एक शख्स को केरल में आत्मघाती हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि श्रीलंका ब्लास्ट के मास्टरमाइंड से प्रेरित यह शख्स आत्मघाती हमले की साजिश रच रहा था. एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पलक्कड़ निवासी 29 वर्षीय रियास ए उर्फ रियास अबू बकर उर्फ अबू दुजाना को आईएसआईएस मॉडयूल मामले में रविवार को हिरासत में लिया गया, जिसे आज कोच्ची कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

पांच साल में पहली बार दिखाई दिया आईएस सरगना बगदादी 

एनआईए के प्रवक्ता ने आगे कहा कि पूछताछ के दौरान, रियास ने खुलासा किया कि वह पिछले एक साल से ज्यादा समय से हाशिम के भाषणों/ वीडियो का अनुसरण कर रहा था. विवादास्पद इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक के भाषणों को भी वह गौर से सुनता था. उन्होंने कहा कि उसने स्वीकार किया कि वह केरल में आत्मघाती हमले को अंजाम

आतंकी हमले के बाद श्रीलंका सरकार ने चेहरा ढकने पर लगाया प्रतिबंध, मुस्लिम महिलाएं भी नहीं पहन पाएंगी हिजाब

इतना ही नहीं, पूछताछ के दौरान रियास ने खुलासा किया किया वह अब्दुल खयूम के संपर्क में भी था, जो वालापट्टनम आईएसआईएस केस में आरोपी है. अब्दुल खयूम को लेकर माना जा रहा है कि वह अभी सीरिया में है.  बता दें कि श्रीलंका ब्लास्ट का मास्टरमाइंड हाशिम जहराम नेशनल तौहीद जमात का नेता था, जिसे लेकर माना जा र हा है कि श्रीलंका ब्लास्ट में 21 अप्रैल को उसकी मौत हो गई. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zahran Hashim, Sri Lanka Blasts, Kerala Suicide Attack, Kerala Terrorist Arrested, Riyas A, Riyas Abubacker
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com