विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

जीडीपी की वृद्धि पर ममता का केंद्र पर निशाना : केवल बातें, कोई कामकाज नहीं

जीडीपी की वृद्धि दर में पांच तिमाही से चल रही गिरावट के उलट भारतीय अर्थव्यवस्था जुलाई से सितंबर के बीच 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी.

Also Read in
जीडीपी की वृद्धि पर ममता का केंद्र पर निशाना : केवल बातें, कोई कामकाज नहीं
पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में जीडीपी की 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर ‘कोई वृद्धि नहीं’ है और केंद्र सरकार केवल बातचीत कर रही है, काम नहीं कर रही है.

जीडीपी की वृद्धि दर में पांच तिमाही से चल रही गिरावट के उलट भारतीय अर्थव्यवस्था जुलाई से सितंबर के बीच 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी. इस पर ममता ने ट्वीट किया, ‘‘जीडीपी के आंकड़े आ गये. एक बार फिर कोई वृद्धि नहीं. कोई नौकरी नहीं. नोटबंदी घोटाले और बिना योजना वाली जीएसटी के प्रभावों से अर्थव्यवस्था को लगातार नुकसान हो रहा है. केवल बात हो रही है. कोई कामकाज नहीं.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com