विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2011

खेल विधेयक पर शंकाओं को खत्म करने में जुटे माकन

खेल मंत्री माकन खेल विधेयक के संबंध में कैबिनेट के अपने साथियों की सारी शंकाओं को समाप्त करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
नई दिल्ली: खेल मंत्री अजय माकन खेल विधेयक के संबंध में कैबिनेट के अपने साथियों की सारी शंकाओं को समाप्त करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और उम्मीद लगाए हैं कि जब खेल विधेयक दोबारा कैबिनेट में प्रस्तुत होगा तो इसे आराम से हरी झंडी मिल जाए। माकन ने कहा, हमने खेल विधेयक अंतर मंत्रालयी सलाह के लिए भेजा है जो आधिकारिक और गैर आधिकारिक स्तर पर किया जाएगा। मैं व्यक्तिगत रूप से कैबिनेट के अपने कई साथियों से बात कर रहा हूं। इस बार हम चाहते हैं कि जब यह दोबारा कैबिनेट में आए तो यह आराम से पास हो जाए। उन्होंने कहा, अगर किसी को कोई संदेह हैं तो मैं उन्हें खत्म करने की कोशिश कर रहा हूं और मैं अब भी कोशिश कर रहा हूं कि विधेयक में बुनियादी चीजों से समझौता नहीं किया जाए। पिछली बार जब मैंने इसे कैबिनेट में पेश किया था तो कुछ लोगों को कुछ समस्या थी। यह पूछने पर कि विधेयक के खिलाफ कोई पार्टी है या फिर इसका व्यक्तिगत रूप से विरोध हो रहा तो माकन ने कहा, मुझे हर पार्टी से विरोध का सामना करना पड़ रहा है, यह सिर्फ एक या दो पार्टियों तक सीमित नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
खेल, विधेयक, शंका, माकन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com