चुनाव में अक्सर नेताओं की जुबान फिसलते आपने देखा होगा. मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह की जुबान फिसल गई है. उन्होंने मिडिया से बात करते हुए कह दिया की उन्हें मान्धाता में प्रत्येक बूथ पर भाजपा को हारने की जिम्मेदारी मिली हैं. विजय शाह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं.
मध्यप्रदेश के खंडवा लोकसभा में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद दोनों ही प्रमुख दल एक्टिव हो गए हैं. लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उससे पहले ही जिन्हें उप चुनाव में जीतने की जिम्मेदारी दी गई हैं वह क्या बोल रहे हैं इस बात का उन्हें भी शायद अहसास नहीं है. खंडवा मान्धाता विधानसभा में चुनाव जीतने पहुंचे मध्यप्रदेश के वन मंत्री की जुबान ऐसे फिसली की उन्होंने भाजपा को ही हराने की बात कह डाली, और वह भी हर बूथ पर हारने की बात.
मप्र में @BJP4India से विधायक और राज्य के वन मंत्री विजय शाह मांधाता विधानसभा क्षेत्र में बता रहे है, एक भी बूथ @BJP4MP ना जीते इसकी जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे दी है! :) pic.twitter.com/yT0Z4vBVZp
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) October 2, 2021
मंत्री जी ने अभी तक इस बात का खंडन नहीं किया की उनसे गलती हुई है. उनकी यह गलती चुनावी समर को क्या रुख देगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं