अयोध्या (Ayodhya) में पांच अगस्त को राम मंदिर (Ram Mandir) का भूमि पूजन होगा, जिसे लेकर बीजेपी (BJP) देश भर में राममय माहौल बनाने की कोशिश में है. कांग्रेस (Congress) का आलाकमान इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह रहा लेकिन मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस खुद को ज्यादा रामभक्त बताने की कवायद में जुटी दिख रही है. अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन का सियासी जवाब देने की कोशिश कर रही है.
मध्यप्रदेश में मंगलवार को कांग्रेस के सारे आला नेताओं ने हनुमान चालीसा पढ़ा. भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन वर्मा ने हनुमान चालीसा पढ़ा. कमलनाथ ने अपने घर में बाकायदा रामदरबार सजाया. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ''हमारी तरफ से 11 चांदी की ईंटें अयोध्या में दान हुई हैं. हमने हनुमान चालीसा का पाठ किया, ये हमारी भावना है. राजीव गांधी ने 85 में, 89 में कहा था शिलान्यास होना है. उन्होंने कहा था देश में राम राज्य होना चाहिए. राजीव गांधी को प्रणाम करते हैं, उन्होंने ताला खोला था.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में पाठ किया. पूर्व मंत्री सचिन यादव ने खरगोन में हनुमान चालीसा पढ़ा. हालांकि इस मौके पर कांग्रेस में शिलान्यास के कार्यक्रम और दिग्विजय सिंह के मुहूर्त के सवाल पर भी पार्टी में ही सवाल दिखे, विपक्ष ने भी सवाल उठाया. दिग्विजय सिंह ने कहा था ''हर शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखा जाता है. चतुर्मास में कोई शुभकार्य नहीं होता तो फिर राम मंदिर का शिलान्यास भादौं में क्यों किया जा रहा है. यूपी की मंत्री का देहांत हो गया. गृहमंत्री कोरोना संक्रमित हो गए, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव हो गए. ये जो संकेत हैं, वो चिंता का विषय हैं.''
अयोध्या की विवाद से जुड़ी पहचान का पटाक्षेप, गतिमान हो रही राम की जन्मभूमि
कमलनाथ ने कहा कि ''मुहूर्त पर मैं नहीं जाना चाहता, मैंने तो अपना कार्यक्रम किया है.'' कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय कह रहे हैं मुहूर्त गलत है, कमलनाथ सेलिब्रेट कर रहे हैं. ये अंतर्द्वंद है. कांग्रेस के पेट में दर्द है. सनातन धर्म में स्थापित राम शुभांकर हैं. उनके नाम को किसी मुहूर्त की जरूरत नहीं है.

राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समागम का कार्यक्रम बने राम मंदिर का भूमि पूजन: प्रियंका गांधी
मध्यप्रदेश की सियासत में कांग्रेस की नीति हमेशा से ही सॉफ्ट हिंदुत्व की रही है. कांग्रेस के एजेंडे में गौशाला से लेकर राम वनगमन पथ के निर्माण को विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाया था. कमलनाथ ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत भी दतिया के पीतांबरा पीठ से की थी. अब 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव एक बार फिर सत्ता के नए समीकरण बना सकते हैं, इसलिए हर कोई रामभरोसे दिख रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं