विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2011

भंवरी मामला : मदेरणा 9 दिसंबर तक सीबीआई हिरासत में

भंवरी देवी मामले में कोर्ट ने महिपाल मदेरणा को 9 दिसंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। हालांकि सीबीआई ने 14 दिन की हिरासत मांगी थी।
जयपुर: भंवरी देवी मामले में कोर्ट ने महिपाल मदेरणा को 9 दिसंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। हालांकि सीबीआई ने 14 दिन की हिरासत मांगी थी। सीबीआई ने शुक्रवार को राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा को गिरफ्तार किया था। मदेरणा के साथ ही कांग्रेस के विधायक मलखान सिंह के भाई पारसराम बिश्नोई को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने इनकी गिरफ्तारी से पहले तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए, जिसमें उन पर हत्या के इरादे से भंवरी के अपहरण की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। तीनों आरोपी शहाबुद्दीन, बलदेव और सोहन लाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भंवरी देवी केस, महिपाल मदेरणा, मलखान सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com