विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2020

महाराष्ट्र के बाद अब तेलंगाना में भी 30 अप्रैल तक जारी रहेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने की घोषणा

Telangana Coronavirus Updates: मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) पहले भी लॉकडाउन बढ़ाए जाने की वकालत करते रहे हैं.

Also Read in
महाराष्ट्र के बाद अब तेलंगाना में भी 30 अप्रैल तक जारी रहेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने की घोषणा
हैदराबाद:

Telangana Coronavirus Updates: महाराष्ट्र के बाद अब तेलंगाना ने भी कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन () को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने इसकी घोषणा की. केसीआर पहले भी लॉकडाउन बढ़ाए जाने की वकालत करते रहे हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने सोमवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया था कि देश में लागू 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि में 14 अप्रैल के बाद विस्तार किया जाए, क्योंकि लोगों के जीवन रक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण है. तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख ने कहा था कि देश की 'खराब स्वास्थ्य सुविधाओं' के कारण वायरस से संक्रमण के प्रसार को रेाकना मुश्किल होगा.

इससे पहले शनिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी अपने राज्य में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की थी.

कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर पीएम मोदी ने (PM Modi) शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. बैठक में ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने की वकालत की. वहीं पीएम मोदी ने लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाने के संकेत दिए. बैठक की तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी संवाद के दौरान सफेद मास्क पहन कर मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर रहे थे. संवाद में शामिल मुख्यमंत्रियों में पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मनोहर लाल, तेलंगाना के के चंद्रशेखर राव, बिहार के नीतीश कुमार सहित कई राज्यों के मुखिया शामिल थे. मिल रही जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने संकेत दिए हैं कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है. इसके साथ ही इसको 30 अप्रैल से आगे बढ़ाए जाने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया है.

भारत में कोविड-19 (COVID-19) से अब तक 242 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना संक्रमण के 7529 मामले (Coronavirus Cases) सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तरफ से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 768 नए मामले आए हैं और 36 लोगों की जान गई है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 653 लोग ठीक हुए हैं.

देश में 14 दिन बढ़ सकता है लॉकडाउन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana Coronavirus Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com