दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम (Delhi Assembly Election Results) आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तमाम नेताओं ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से बधाई दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है. हालांकि उनका बधाई संदेश हनुमानजी को लेकर है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'अरविंद केजरीवाल जी को जीत की बधाई! निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है. अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो. बजरंगबली की कृपा से अब 'दिल्लीवासी' बच्चे क्यों वंचित रहे.''
दिल्ली में AAP की जीत पर शिवसेना ने की केजरीवाल की तारीफ, कहा- BJP नेताओं की सेना का...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
.@ArvindKejriwal जी को जीत की बधाई !
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) February 12, 2020
निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है। अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसो सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो।
बजरंगबली की कृपा से अब 'दिल्लीवासी' बच्चे क्यों वंचित रहे❓
उनसे पहले अरविंद केजरीवाल को बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी उन्हें बधाई दी थी. उन्होंने लिखा, ''दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई. मैं दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.''
दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत के लिए अरविंद केजरीवाल और 'आप' को बधाई देते हुए बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि 'आप' सरकार राष्ट्रीय राजधानी के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की जीत के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया.
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर प्रचंड जीत हासिल की है. विधानसभा की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी 8 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. इस बार कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है.
VIDEO: दिल्ली चुनाव जीतने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल- हनुमान जी का भी बहुत-बहुत शुक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं