विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

GES सम्मेलन में बोलीं इवांका, जेंडर गैप को खत्म करने के लिए पुरुषों का योगदान जरूरी

हैदराबाद में सोमवार को शुरू हुए तीन दिवसीय वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) के दूसरे दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी व सलाहकार इवांका ट्रंप ने महिलाओं को लेकर कई गंभीर मुद्दों पर बात की.

GES सम्मेलन में बोलीं इवांका, जेंडर गैप को खत्म करने के लिए पुरुषों का योगदान जरूरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी व सलाहकार इवांका ट्रंप
  • हैदराबाद में चल रहा है जीईएस 2017 का दूसरा दिन
  • इवांका बोलीं, जेंडर गैप को खत्म करने के लिए पुरुषों का योगदान जरूरी
  • इस दौरान चंदा कोचर व चेरी ब्लेयर भी शामिल हुईं.
हैदराबाद: हैदराबाद में सोमवार को शुरू हुए तीन दिवसीय वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) के दूसरे दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी व सलाहकार इवांका ट्रंप ने महिलाओं को लेकर कई गंभीर मुद्दों पर बात की. इस दौरान इवांका ने कहा कि टेक्‍नोलॉजी ने महिलाओं और महिला उद्यमियों को जबरदस्त अवसर प्रदान किए हैं. एक बात जो मैं बताना चाहूंगी कि वह है कि यह सिर्फ महिलाओं के मुद्दे नहीं हैं. हम आधे आबादी हैं इसलिए हमें इसके बारे में सोचने की ज़रूरत है क्योंकि यह बेहद महत्वपूर्ण मसला है. 

पीएम मोदी और इवांका ट्रंप ने फलकनुमा पैलेस में भव्य रात्रिभोज में हिस्सा लिया

इसी सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचीं ब्रिटिश बैरिस्टर चेरी ब्लेयर ने कहा कि महिलाओं को 3सी फॉर्मूले पर चलने की ज़रूरत है. वह है कॉन्फिडेंस (आत्मविश्वास), कैपिबिलिटी (क्षमता) और कैपिटल (पूंजी). इसके अलावा पुरुषों को समझना चाहिए कि महिलाएं उनके बराबर हैं. बिजनेस के लिए जेंडर समानता भी महत्वपूर्ण है.

पीएम मोदी ने दुनिया के उद्यमियों से कहा, भारत के विकास की भागीदारी में आप सब शामिल हों- 10 खास बातें

मंच साझा करने के लिए आईसीआईसीआई की सीईओ और मैनेजिंग डॉयरेक्टर चंदा कोचर भी मौजूद रहीं. उन्होंने सम्मेलन में कहा कि भारत के अलावा किसी भी देश में बैंकिंग सेक्टर में 40 प्रतिशत महिलाओं की अध्यक्षता नहीं है. इस सम्मेलन में तेलंगाना के मंत्री केटी राम राव भी शामिल हुए.

इवांका को लेकर हैदराबाद में लोगों के बोल, 'मेरी गली का भी एक चक्कर लगा लो प्लीज'

बता दें कि सोमवार को भारत आईं इवांका व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोबोट 'मित्र' का बटन दबाकर GES का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में व्हाइट हाउस की सलाहकार इवांका ट्रंप ने इस शानदार समारोह के लिए धन्यवाद कहा. इवांका ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में कहा कि भारत के लिए आप जो कर रहे हैं उसके लिए धन्यवाद. इवांका ने कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका के लोग भारतीयों से प्रेरणा लेते हैं. व्हाइट हाउस में भारत का एक सच्चा दोस्त है.

इवांका ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा, एक चाय बेचने वाले का पीएम बनना बहुत बड़ी उपलब्धि

उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आपने चाय बेचने वाले से लेकर पीएम के पद तक पहुंचकर यह जताया है कि सबकुछ संभव हो सकता है. इवांका ने कहा कि हैदराबाद का मैं शुक्रिया अदा करती हूं. हैदराबाद काफी तेजी से एक इनोवेशन सिटी की ओर बढ़ रहा है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया.आपने जो एचीव किया है वह बेमिसाल है. आप करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव ला रहे हैं. यहां की अर्थव्‍यवस्‍था काफी तेजी से बढ़ रही है. 

VIDEO: हैदराबाद में वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन में शामिल हुईं इवांका ट्रंप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ivanka Trump, Chanda Kochhar, Global Entrepreneurship Summit 2017, GES 2017, Hyderabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com